Lord Ganesha Loader
श्री गणेशाय नमः
Vrat Kathaye

श्री सत्यनारायण भगवान् कथा सार

भगवान् श्री सत्यनारायण जिनके हाँथों में शंख, चक्र, गदा और पदम सुशोभित होता है वो भगवान् विष्णु के ही अवतार हैं ।

श्री सत्यनारायण भगवान्

कथा सार एवं संपूर्ण कथा Katha Saar & Story

श्री सत्यनारायण की व्रत की पौराणिक कथा के अनुसार :


स्कंद पुराण के रेवाखंड में भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का उल्लेख किया गया है । श्री सत्यनारायण कथा का पाठ करने से जीवन में और घर में सुख समृद्धि का वास होता है मनुष्यों के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं । हिन्दू मान्यताओं के अनुसार देवर्षि नारद तीनो लोकों में में विचरण करते रहते हैं एक दिन वो विचरण करते-करते क्षीरसागर पहुँचे जहाँ भगवान श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में विश्राम कर रहे थे । नारद जी को देख भगवान श्री हरि विष्णु बोले- हे महर्षि आपके आने का प्रयोजन क्या है?


तब नारद जी बोले- नारायण नारायण प्रभु! आप तो पालनहार हैं सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के स्वामी हैं, सर्वज्ञाता हैं । प्रभु आप मुझे ऐसी कोई सरल और छोटा-सा उपाय बताएं, जिसे करने से पृथ्वीवासियों का कल्याण हो । इस पर भगवान श्री हरि विष्णु बोले- हे देवर्षि! जो व्यक्ति संसार के सारे सुखों को भोगना चाहता है और मृत्यु पश्चात परलोक जाना चाहता है । उसे श्री सत्यनारायण स्वामी की पूजा अवश्य करनी चाहिए ।


देवर्षि नारद जी के अनुरोध पर भगवान्वि विष्णु जी श्री सत्यनायन कथा सुनाई और उसका महत्त्व बताया । भगवान विष्णु द्वारा बताए गए व्रत का वृत्तांत व्यास मुनि जी ने स्कंद पुराण में वर्णित किया है । नैमिषारण्य तीर्थ में सुखदेव मुनि जी द्वारा ऋषियों को इस व्रत के बारे में बताया । सुखदेव मुनि जी ने कहा और इस सत्यनारायण कथा के व्रत में आगे जिन लोगों ने व्रत किया जैसे बूढ़ा लकड़हारा, धनवान सेठ, ग्वाला और लीलावती कलावती की कहानी इत्यादि और आज यही एक सत्यनारायण कथा का प्रमुख भाग बन चुका है । नारद जी और विष्णु जी के संवाद से ही सत्यनारायण कथा का उद्गम हुआ था ।


व्रत विधि Vrat Vidhi

पूर्णिमा या संक्रांति के दिन प्रातः काल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें । 2. पूजा स्थान को गंगाजल से पवित्र कर मंडप तैयार करें । 3. पंचामृत, पंजीरी, फल, तुलसी पत्र और पंचमेवा का भोग तैयार करें। 4. श्री सत्यनारायण भगवान का ध्यान कर कथा श्रवण करें और अंत में आरती कर प्रसाद वितरण करें ।

महत्व Significance

सत्य ही ईश्वर है। श्री सत्यनारायण कथा हमें जीवन में सत्यनिष्ठा, कृतज्ञता और लोक-कल्याण का संदेश देती है।

फल एवं लाभ Spiritual Benefits

पारिवारिक सुख, शांति, समृद्धि और सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है ।