Lord Ganesha Loader
श्री गणेशाय नमः
LIGHT & OFFERING

गणेश जी की आरती

भगवान् गणेश जो माता गौरी और देवों के देव महादेव के पुत्र हैं जो सभी विघ्नो को हरने वाले हैं । जो सभी देवी देवताओं में सर्वप्रथम पूज्य हैं ।

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा...

गणेश जी की आरती जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा...

|| गणेश जी की आरती || गणेश जी की आरती जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी। माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी॥ जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया। बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥ जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥ जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी। कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी॥ जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥